ताजा खबरें | उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना के लिए मसौदा विधेयक तैयार करने की प्रक्रिया जारी: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारतीय उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना के लिए विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में है।
नयी दिल्ली, सात अगस्त सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारतीय उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना के लिए विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में है।
लोकसभा में जयप्रकाश के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार ने यह जानकारी दी। सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी आदि को मिलाकर एक शिक्षा नियामक के रूप में भारत के उच्च शिक्षा आयोग के तहत लाने पर विचार कर रही है।
शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा, ‘‘उच्च शिक्षा नियामक प्रणाली में बदलाव हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में एक व्यापक संस्थान ‘भारतीय उच्च शिक्षा आयोग’’ की स्थापना की परिकल्पना की गई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘ मंत्रालय भारत के उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना हेतु एक विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में है।’’
सुभाष सरकार ने कहा कि एनईपी 2020 में परिकल्पना की गई है कि भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (एचईसीआई) का पहला निकाय राष्ट्रीय उच्च शिक्षा नियामक परिषद (एनएचईआरसी) होगा।
शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि यह वर्तमान समय में मौजूद कई नियामक एजेंसियों द्वारा नियामक प्रयासों के दोहराव और विघटन को समाप्त करेगा।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)