देश की खबरें | अगले साल हज के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई है अंतिम तिथि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था भारतीय हज समिति ने वर्ष 2026 के हज के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था भारतीय हज समिति ने वर्ष 2026 के हज के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सात जुलाई से आरंभ आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी रहेगी।

मंत्रालय ने कहा कि हज करने का इरादा रखने वाले लोग आगामी 31 जुलाई (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आवेदकों को अपने आवेदन जमा करने से पहले दिशा-निर्देश और वचन-पत्र अच्छी तरह से पढ़ने होंगे तथा उनके पास आवेदन की अंतिम तिथि को या उससे पहले जारी किया गया ‘मशीन रिडेबल’ (मशीन से पढ़ने योग्य) भारतीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है तथा यह पासपोर्ट कम से कम 31 दिसंबर, 2026 तक वैध होना चाहिए।

हज समिति ने आवेदकों को यह भी सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी तैयारियों पर ध्यान पूर्वक विचार करें, क्योंकि मृत्यु या गंभीर चिकित्सा आपातकाल जैसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों को छोड़कर, आवेदन के रद्दीकरण से वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बीते शुक्रवार को कहा था कि वर्ष 2025 में हज का अब तक का सबसे बेहतरीन आयोजन किया गया तथा अगले साल उनका मंत्रालय इसमें और सुधार करने का प्रयास करेगा।

उन्होंने यह भी बताया था कि इस साल हज के दौरान 64 भारतीय हजयात्रियों की मौत हुई, जबकि 2024 में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी।

हज समीक्षा बैठक के बाद रीजीजू ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा था कि जिंदगी में एक बार हज करना हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है और इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र को लेकर चल रही है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी