देश की खबरें | अर्थव्यवस्था का प्रभावी तंत्र साबित हुआ प्रधानमंत्री का 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र : नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "वोकल फॉर लोकल" का मंत्र देश की अर्थव्यवस्था और स्वदेशी से स्वावलम्बन का प्रभावी तंत्र साबित हुआ है।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "वोकल फॉर लोकल" का मंत्र देश की अर्थव्यवस्था और स्वदेशी से स्वावलम्बन का प्रभावी तंत्र साबित हुआ है।

नकवी ने ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला’ (आईआईटीएफ) में आयोजित "हुनर हाट" के उद्घाटन के अवसर पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के "वोकल फॉर लोकल" और "स्वदेशी" के आह्वान से हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में भारत की पुश्तैनी विरासत को प्रोत्साहन मिला और "हुनर हाट" के जरिये दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों ने "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को शक्ति दी है। "

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना काल में विश्व की आर्थिक तंगी के संकट के समय भी स्वदेशी उत्पादनों ने भारतीय जरूरतों और अर्थव्यवस्था के “सुरक्षा कवच” का काम किया।

उन्होंने जोर देकर कहा, "जो देश अनाज के लिए भी विदेशी आयात पर निर्भर करता था वह देश खुद पर्याप्त अनाज का उत्पादन ही नहीं कर रहा है बल्कि दुनिया को भी निर्यात कर रहा है। यह देश के अन्नदाताओं की मेहनत और मोदी सरकार के "आत्मनिर्भर कृषि एवं कृषक" के प्रभावी उपायों का नतीजा है।"

व्यापार मेला में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित "हुनर हाट", देश भर में आयोजित किये जा रहे "हुनर हाटों" की श्रंखला का 33वां है। इसमें 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 550 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हुए हैं।

नकवी के अनुसार, पिछले 6 वर्षों में "हुनर हाट" के माध्यम से 6 लाख 75 हजार से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने में सफलता मिली है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड