देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने असम के हयबरगांव रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को असम के नागांव जिले में स्थित हयबरगांव रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया।

गुवाहाटी, 22 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को असम के नागांव जिले में स्थित हयबरगांव रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया।

ये स्टेशन देशभर में प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटित 103 अमृत भारत स्टेशनों में शामिल है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और असम के राजस्व मंत्री केशव महंत उपस्थित रहे।

एनएफआर ने एक बयान में कहा, “यह उद्घाटन अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के राष्ट्रीय कार्यान्वयन में एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि हयबरगांव असम का पहला रेलवे स्टेशन है जिसका उद्घाटन इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत असम के अन्य 50 स्टेशनों के पुनर्विकास से पहले किया गया।”

बयान के अनुसार, हयबरगांव स्टेशन का पुनर्विकास 15.85 करोड़ रुपये की परियोजना लागत में किया गया है, जो क्षेत्र में रेल अवसंरचना के एक नए युग की शुरुआत को दर्शाता है।

बयान में कहा गया, “हयबरगांव स्टेशन का पुनर्विकास न केवल तकनीकी और वास्तु संबंधी उन्नयन का प्रतीक है, बल्कि यह पूर्वोत्तर भारत को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में लाने के सरकार के संकल्प को भी दर्शाता है। यह एनएफआर के साथ-साथ असम के लिए भी गर्व का क्षण है, क्योंकि यह भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी स्टेशन पुनर्विकास पहलों में से एक के रूप में राज्य की भागीदारी का नेतृत्व करता है।”

एनएफआर ने कहा कि इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन और आधुनिकीकरण के तहत हयबरगांव स्टेशन का चयन असम में पहले उद्घाटित स्टेशन के रूप में किया गया।

बयान में कहा गया, “अपनी उन्नत सुविधाओं, बेहतर पहुंच और सांस्कृतिक सौंदर्यीकरण के साथ, यह स्टेशन असम के उन 49 अन्य स्टेशनों के लिए एक मानक स्थापित करता है जिन्हें आगे पुनर्विकसित किया जाना है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी