जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी से ज्यादातर खाद्य तेलों के भाव बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को ज्यादातर खाद्य तेलों के दाम में वृद्धि देखी गई।

नयी दिल्ली, सात मार्च विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को ज्यादातर खाद्य तेलों के दाम में वृद्धि देखी गई।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में जहां 3.2 प्रतिशत की तेजी रही, वही शिकॉगो एक्सचेंज करीब 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

सूत्रों ने बताया कि सूरजमुखी तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण मूंगफली तेल की मांग बढ़ रही है।

वही सोयाबीन तेल का भाव ऊंचा रहने की वजह से सरसों तेल की मांग बढ़ी है, जिससे बढ़ी मात्रा में सरसों रिफाइंड तेल भी बन रहा है।

इसके अलावा सरसों की आवक बढ़ रही है लेकिन इसकी मांग भी लगातार बढ़ी है, जिसके कारण सरसों तेल की कीमतों में सुधार देखा गया।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,500-7,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। same

मूंगफली - 6,525 - 6,620 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,505 - 2,695 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,250-2,325 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,470-2,275 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,700 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,500।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,300 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,950 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,300 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 15,000 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना - 7225-7575 रुपये।

सोयाबीन लूज 7,225-7,325 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\