जरुरी जानकारी | एलआईसी आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर तय, निर्गम चार मई को खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने बुधवार को अपने आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया।

मुंबई, 27 अप्रैल देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने बुधवार को अपने आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) चार मई को खुलेगा और इसका आकार 21,000 करोड़ रुपये है।

सरकार को बोली के ऊपरी छोर पर करीब 21,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

यह आईपीओ बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है और इसके जरिए सरकार 22.13 करोड़ शेयर बेचकर एलआईसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रही है।

खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि एलआईसी के पॉलिसीधारक 60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की छूट पा सकेंगे।

निर्गम चार मई को खुलेगा और नौ मई को बंद होगा। निर्गम के तहत 15 के गुणक में शेयरों की बोली लगाई जा सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू