जरुरी जानकारी | विदेशी सस्ते खाद्य तेलों के आगे देशी तेलों के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों से पाम तेल के अलावा सोयाबीन डीगम जैसे सस्ते तेलों का आयात बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, मूंगफली और सोयाबीन जैसे घरेलू तेलों पर दबाव रहा।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई विदेशों से पाम तेल के अलावा सोयाबीन डीगम जैसे सस्ते तेलों का आयात बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, मूंगफली और सोयाबीन जैसे घरेलू तेलों पर दबाव रहा।

बाजार में सरसों और सोयाबीन के भाव भी नरम रहे।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

मूंगफली तेल अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ जबकि मांग बढने से सीपीओ और पामोलीन तेल में सुधार दर्ज किया गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पामतेल का भारी स्टॉक पहले से मलेशिया के पास जमा है और इस तेल का उत्पादन बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सरकार को अपने देशी किसानों के हित में तत्काल कदम उठाते हुए आयात शुल्क में भारी वृद्धि करनी चाहिये। साल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन भी खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क बढ़ाने की कर चुकी है।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

उन्होंने कहा कि देश में ‘ब्लेंडिंग’ (सम्मिश्रण) को भी रोका जाना चाहिये जहां विभिन्न खाद्यतेल कंपनियां, सरसों तेल में सस्ते पाम तेल या सोयाबीन डीगम की ब्लेंडिंग करके उन्हें ऊंचे दामों पर बेचती हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के पास सोयाबीन का पहले का काफी स्टॉक बचा है और सोयाबीन की आगामी फसल भी बेहतर होने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार को इसे सस्ते आयातित तेलों के दुष्प्रभाव से बचाने के उपाय करने होंगे। तेल उद्योग का कहना है कि मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित विभिन्न स्थानों पर इकाइयां प्रसंस्करण क्षमता के 25 प्रतिशत तक का ही उपयोग कर पा रही हैं।

सोमवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,640- 4,690 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,805 - 4,855 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,100 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,935 - 1,985 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,580 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,530 - 1,670 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,625 - 1,745 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,890 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,740 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,770 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,850 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,350 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,600 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,695- 3,720 लूज में 3,430--3,495 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\