जरुरी जानकारी | उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र की अनदेखी की: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

लखनऊ, 30 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पिछली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के महत्व की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने यहां 'युवा कॉन्क्लेव' का उद्घाटन करने के बाद कहा, ''राज्य में बड़े पैमाने पर एमएसएमई इकाइयां थीं और पहले से ही हर जिले और हर कस्बे के आसपास उनके क्लस्टर मौजूद थे लेकिन पिछली सरकार इस क्षेत्र के महत्व को नहीं समझ पाई।''

उन्होंने कहा, ''जिनकी सोच सिर्फ अपने परिवारों तक सीमित थी और जिन्होंने सत्ता हथियाने के लिए समाज को बांटने पर जोर दिया, वे राज्य की सबसे बड़ी युवा आबादी के भविष्य के बारे में कैसे सोच सकते हैं।''

आदित्यनाथ ने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर यह आरोप लगाया कि पिछली सरकारें राज्य के एमएसएमई उद्योग को बंद करने की साजिश का हिस्सा थीं।

उन्होंने कहा, ''पिछली सरकार की गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और बेईमानी ने लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया था।''

आदित्यनाथ ने कहा कि बड़े पैमाने के उद्योग बंद हो रहे हैं और कारीगर परेशान हैं और दूसरे काम की तलाश में लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की पहल का जिक्र करते हुए कहा, ''वर्ष 2017 में सत्ता में आने के बाद हमने एक समिति बनाई और 'एक ज़िला एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना शुरू की। आज ओडीओपी योजना पूरे देश में एक ब्रांड बन गई है।''

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री युवा योजना का लाभ पाने वाले राज्य भर के युवा इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस योजना के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से छोटे ऋण दिए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी