विदेश की खबरें | द कोरिया के राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया से तनाव को और अधिक नहीं बढ़ाने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति मून जेई-इन ने यह भी कहा कि दोनों देशों को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी 2018 में शिखर वार्ता के दौरान हुए शांति समझौते से पीछे नहीं हटना चाहिए।

राष्ट्रपति मून जेई-इन ने यह भी कहा कि दोनों देशों को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी 2018 में शिखर वार्ता के दौरान हुए शांति समझौते से पीछे नहीं हटना चाहिए।

बढ़ती दुश्मनी को कम करने के लिए मून जेई-इन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को संपर्क कार्यालय को तोड़ने और दक्षिण कोरिया के खिलाफ सैन्य कदम उठाने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.

अगर संपर्क कार्यालय को तोड़ दिया जाता है तो यह सुलह और उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे का बातचीत के जरिए समाधान निकालने के मून के प्रयास को तड़का झटका होगा।

मून के दफ्तर ने बताया कि राष्ट्रपति ने शीर्ष सलाहकारों की बैठक के दौरान, कहा कि उत्तर कोरिया को संचार के माध्यमों को नहीं तोड़ना चाहिए और तनाव पैदा कर टकराव के पहले वाले दौर पर लौटना नहीं चाहिए।

यह भी पढ़े | चीनी मेनलैंड में COVID-19 के 49 नए मामलों की हुई पुष्टि, हांगकांग एसएआर में 1 हजार से अधिक मरीज संक्रमित.

उन्होंने कहा कि हमें उन शांति संकल्पों से पीछे नहीं हटना चाहिए जो 2018 में दो शिखर सम्मेलनों में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उन्होंने लिए थे।

मून एक उदारवादी नेता हैं। वह 2018 में किम जोंन उन से दो बार मिले थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू