विदेश की खबरें | यूक्रेन में पश्चिमी बलों को भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता: मैक्रों

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैक्रों से बृहस्पतिवार को एक फ्रांसीसी समाचार चैनल से साक्षात्कार के दौरान यूक्रेन में पश्चिमी बलों को भेजे जाने की संभावनाओं के बारे में सवाल किया गया था जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इस समय ऐसी स्थिति नहीं है, लेकिन ये सभी विकल्प खुले हैं।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मैक्रों से बृहस्पतिवार को एक फ्रांसीसी समाचार चैनल से साक्षात्कार के दौरान यूक्रेन में पश्चिमी बलों को भेजे जाने की संभावनाओं के बारे में सवाल किया गया था जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इस समय ऐसी स्थिति नहीं है, लेकिन ये सभी विकल्प खुले हैं।’’

मैक्रों ने पिछले महीने भी कहा था कि यूक्रेन में पश्चिमी बलों को भेजे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया सकता जिसे लेकर कई पश्चिम देशों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने साक्षात्कार के दौरान कहा कि यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता है तो इसके लिए रूस जिम्मेदार होगा, ‘‘हम नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस यूक्रेन पर आक्रमण का नेतृत्व नहीं करेगा लेकिन आज, यूक्रेन में शांति की खातिर हमें कमजोर नहीं होना चाहिए।’’

मैक्रों ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इस सप्ताह फ्रांसीसी संसद में देश की यूक्रेन संबंधी रणनीति पर बहस की गयी थी। देश की नेशनल असेंबली और सीनेट दोनों ने पिछले महीने मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेंलेंस्की के बीच हुए 10-वर्षीय द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते को प्रतीकात्मक मतों से मंजूरी दे दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\