देश की खबरें | राजस्थान के अनेक इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को राजस्थान के अनेक इलाकों में बादल छाए रहने तथा कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जैसलमेर, 30 मई पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को राजस्थान के अनेक इलाकों में बादल छाए रहने तथा कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज शुक्रवार को भी बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने तथा बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

उनहोंने बताया कि 31 मई से एक जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने ने तथा पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

प्रवक्ता के अनुसार, दो जून से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व 2-4 जून के दौरान दोपहर बाद तेज बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की प्रबल संभावना है।

उनके अनुसार, आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

बीते चौबीस घंटे में राज्य में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा पोकरण (जैसलमेर) में 33 मिलीमीटर हुई। बीकानेर संभाग में कहीं कहीं उष्ण लहर के बीच सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज