देश की खबरें | आनलाइन निशानेबाजी की लोकप्रियता बढ़ी, आईएसएसएफ भी इस दौर गौर कर रहा है: शरीफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आनलाइन टूर्नामेंटों में दिलचस्पी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) कोविड-19 महामारी के बीच स्वयं आनलाइन टूर्नामेंट के आयोजन के साथ प्रयोग की योजना बना रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर आनलाइन टूर्नामेंटों में दिलचस्पी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) कोविड-19 महामारी के बीच स्वयं आनलाइन टूर्नामेंट के आयोजन के साथ प्रयोग की योजना बना रहा है।

भारत के पूर्व निशानेबाज शिमोन शरीफ ने कुछ आनलाइन चैंपियनशिप का आयोजन किया है और उनके अनुसार कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच एक महीने की लीग ने आईएसएसएफ का ध्यान खींचा है जिसे महामारी के कारण इस साल सभी विश्व कप चरण मुकाबले रद्द करने को बाध्य होना पड़ा।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में COVID19 के दो हजार 173 नए मामले दर्ज, मृत्यु का आंकड़ा पहुंचा 1,033.

तीन से चार अक्टूबर तक 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी कर रहे शरीफ ने कहा, ‘‘आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप निशानेबाजों और हमारे खेल के हितधारकों के बीच और अधिक लोकप्रिय हो रही है। ’’

विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके शरीफ ने कहा, ‘‘शीर्ष बंदूक निर्माता कंपनियों ने आनलाइन निशानेबाजी में रुचि दिखाई है। अगले महीने होने वाली आनलाइन चैंपियनशिप को आस्ट्रिया के बंदूक निर्माता स्टेयर का समर्थन हासिल है जिसके नाम पर सबसे अधिक ओलंपिक पदक हैं।’’

यह भी पढ़े | Monsoon Session 2020: कांग्रेस के खिलाफ YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद वीवी रेड्डी की टिप्पणी के बाद राज्यसभा में हंगामा.

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रारूप ने ध्यान खींचा है और दुनिया भर के निशानेबाजी जगह ने इसे सराहा है। अभिनव बिंद्रा ने मुझे बताया है कि आईएसएसएफ अपनी आनलाइन प्रतियोगिता शुरू करने की तैयारी कर रहा है।’’

आनलाइन टूर्नामेंट के दौरान प्रतिस्पर्धियों को जूम ऐप के जरिये अपने अपने स्थानों से लॉग इन करना पड़ता है और वे इलेक्ट्रॉनिक शूटिंग टारगेट्स (ईएसटी) के जरिए निशाने लगाते हैं।

पहली आनलाइन चैंपियनिशप में भारत के जाने माने निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था जिसमें संजीव राजपूत, मनु भाकर और अभिषेक वर्मा के अलावा विदेशी निशानेबाज भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी