देश की खबरें | अदालत लेकर जा रही थी पुलिस, युवक बस से कूदा, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में शनिवार को पुलिस द्वारा अदालत लेजाए जाने के दौरान एक युवक बस से कूद गया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
जयपुर, 27 अगस्त राजस्थान में शनिवार को पुलिस द्वारा अदालत लेजाए जाने के दौरान एक युवक बस से कूद गया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी प्रमोद कुमार (38) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस शनिवार को उसे सार्वजनिक भालेरी थाने से बस में चुरू के तारानगर स्थित अदालत लेकर जा रही थी, लेकिन बुचावास के पास वह बस के पिछले दरवाजे से कूद गया।
पुलिस ने बताया कि युवक को तारा नगर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भालेरी के थानाधिकारी केदारमल ने बताया कि एक कांस्टेबल प्रमोद को अदालत ले जा रहा था।
युवक के खिलाफ भालेरी थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)