खेल की खबरें | मैदान पर उतरे खिलाड़ी दमखम नहीं दिखा पा रहे है: पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी हार से परेशान दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग के पास यह स्वीकार किया की उनके खिलाड़ी मैदान पर प्रतिस्पर्धी नहीं दिख रहे है।

गुवाहाटी, आठ अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी हार से परेशान दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग के पास यह स्वीकार किया की उनके खिलाड़ी मैदान पर प्रतिस्पर्धी नहीं दिख रहे है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रन की बड़ी शिकस्त झेलने के बाद पोंटिंग ने कहा कि यह बताना मुश्किल है कि ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन हमारे खिलाड़ी अभ्यास के दौरान के प्रदर्शन को मैदान पर नहीं दोहरा पा रहे है।

दिल्ली को इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से 50 रन, गुजरात टाइटन्स से छह विकेट की करारी शिकस्त मिली थी। दिल्ली ने इन तीनों मैचों में आसानी से घुटने टेक दिये।

पोंटिंग ने राजस्थान के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद कहा, ‘‘ हम अभी अच्छे प्रदर्शन से बहुत दूर हैं और मैं किसी एक चीज को इसका कारण नहीं बता सकता। मैं इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और तैयारी करते हुए देखता हूं, तो उनका काम वास्तव में अच्छा रहा है, लेकिन मैदान पर इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली का टीम संयोजन काम नहीं कर रहा है।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘हमें उन खिलाड़ियों के बारे में सोचना होगा जिन्हें हमने अब तक मौका नहीं दिया है। क्योंकि हमने जो किया (टीम चयन) है वह काम नहीं कर रहा है, एक कोचिंग समूह के रूप में हम अपने कप्तान से बात करेंगे और फैसला करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट