Mumbai: विशाखापत्तनम से आ रहा विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर फिसला

मुंबई हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच छह यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों को लेकर आ रहा एक छोटा विमान रनवे पर फिसल गया।

( Photo Credit: Twitter)

मुंबई, 14 सितंबर : मुंबई हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच छह यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों को लेकर आ रहा एक छोटा विमान रनवे पर फिसल गया. सूत्रों ने बताया कि घटना में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि ‘वीएसआर वेंचर्स’ का लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विशाखापत्तनम से मुंबई आ रहा था.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘14 सितंबर 2023 को विशाखापत्तनम से मुंबई आ रहा वीएसआर वेंचर्स का लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय रनवे पर फिसल गया.’’ उन्होंने बताया कि विमान में छह यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे. घटना के वक्त भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे पर दृश्यता 700 मीटर थी. सूत्रों ने बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर दोनों रनवे को अब बंद कर दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी