IPL 2024: 'दूसरी पारी में पिच बेहतर हो गई', RCB की हार के बाद बोले कप्तान फाफ डुप्लेसी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद कहा कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई थी.

Faf du Plessis (Photo: IPL)

बेंगलुरू, 29 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद कहा कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई थी. यह भी पढ़ें: KKR और RCB फैंस के बीच तीखी नोकझोक, पुलिस ने आकर कराया शांत, देखें वीडियो

आरसीबी के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर (50 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) और सुनील नारायण (47 रन, 22 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) की तूफानी पारियों से 19 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

नारायण और फिल सॉल्ट (30 रन, 20 गेंद, दो छक्के, दो चौके) ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई जबकि वेंकटेश ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 39 रन, 24 गेंद, दो चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर जीत की राह आसान की.

डुप्लेसी ने मैच के बाद कहा, ‘‘पहली पारी में कुछ गेंद रुक कर आ रहीं थी लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पिच बेहतर हो गई. पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था और आप देख सकते हैं कि विराट (कोहली) को भी थोड़ा संघर्ष करना पड़ा.’’

डुप्लेसी ने स्वीकार किया की नारायण और सॉल्ट की साझेदारी के बाद वापसी करना काफी मुश्किल था.

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक या दो चीजें आजमा सकते थे लेकिन जिस तरह से सॉल्ट और नारायण ने बल्लेबाजी की, उन्होंने मैच काफी हद तक हमारे से छीन लिया. वे शानदार थे और पहले छह ओवरों में खेल को हमारी पहुंच से दूर कर दिया.’’

आरसीबी ने इससे पहले कोहली की 59 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों से नाबाद 83 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 182 रन बनाए. कोहली ने कैमरन ग्रीन (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 और ग्लेन मैक्सवेल (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी भी की. दिनेश कार्तिक ने अंत में आठ गेंद में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड