देश की खबरें | व्यक्ति ने घरेलू विवाद में ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपने ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

लखनऊ, दो जुलाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपने ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस ने जगदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जगदीप और उसकी पत्नी पूनम के बीच विवाद के बाद हुई। पूनम पिछले अप्रैल माह से घर छोड़कर आलमबाग में अपने मायके में रह रही थी।

श्रीवास्तव ने बताया, "बुधवार शाम जगदीप अपने ससुराल पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने अपने ससुराल के लोगों, आनंद राम और आशा देवी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।"

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जगदीप को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने बताया, "पूनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी