देश की खबरें | व्यक्ति ने बच्चों को जहर देने के बाद आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऑटो चालक ने अपने नाबालिग बेटे और बेटी को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ देने के बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

फरीदाबाद, 28 जुलाई हरियाणा के फरीदाबाद में एक ऑटो चालक ने अपने नाबालिग बेटे और बेटी को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ देने के बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर बेटी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि व्यक्ति और उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद निजाम (40) अपने बच्चों मोहम्मद दिलशाद (11), साइमा परवीन (12) और पत्नी खुशी के साथ फरीदाबाद के रोशन नगर कॉलोनी में रहता था।

पुलिस के अनुसार निजाम की शराब पीने की आदत को लेकर उसका पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस के अनुसार लगभग तीन महीने पहले, निजाम से झगड़े के बाद, ख़ुशी बच्चों को उसकी देखभाल में छोड़कर अपनी बहन के पास रहने चली गई।

पुलिस के अनुसार, इससे परेशान होकर निजाम ने शनिवार रात कथित तौर पर एक पेय पदार्थ में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने बच्चों को पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया। पुलिस के अनुसार, जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां साइमा को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि निजाम और उसके बेटे की भी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

पल्ला थाने के प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स