अस्पताल की तीसरी मंजिल की खिड़की पर चढ़कर व्यक्ति ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का किया दावा

हालांकि पुलिस ने बताया कि व्यक्ति संक्रमित नहीं है और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।

जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार को खुद को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल की खिड़की पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा।

हालांकि पुलिस ने बताया कि व्यक्ति संक्रमित नहीं है और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना फोन कॉल से अपराह्न पौने तीन बजे प्राप्त हुई।

अग्निशमन विभाग द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अस्पताल की इमारत की तीसरी मंजिल की खिड़की पर चढ़े एक व्यक्ति को देखा जा सकता है।

उक्त व्यक्ति किसी के नजदीक आने की सूरत में छलांग लगाने की धमकी दे रहा है।

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के हाथ में ब्लेड था और वह कोरोना वायरस का मरीज होने का दावा कर रहा था।

व्यक्ति धमकी दे रहा था कि अगर कोई उसके नजदीक आया तो वह अपना हाथ काटकर अपना खून उस पर डाल वायरस फैला देगा।

अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान के दौरान व्यक्ति ने अग्निशमन कर्मियों पर थूका।

उन्होंने बताया कि अंततः व्यक्ति को अपराह्न सवा चार बजे सीढ़ी की सहायता से नीचे लाया गया।

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की दिमागी हालत ठीक नहीं है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

उन्होंने कहा कि सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने उक्त व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड