देश की खबरें | बसवार के निषाद समाज के लोगों ने प्रियंका को आप बीती सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर यमुनापार बसवार गांव में रविवार को लगी चौपाल में स्थानीय लोगों ने पुलिस उत्पीड़न की पीड़ा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से साझा की। पिछले चार फरवरी को बालू के अवैध खनन में कथित तौर पर लिप्त लोगों को पुलिस ने कथित तौर पर पीटा था और उनकी नावें भी तोड़ दी थीं।

प्रयागराज, 21 फरवरी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर यमुनापार बसवार गांव में रविवार को लगी चौपाल में स्थानीय लोगों ने पुलिस उत्पीड़न की पीड़ा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से साझा की। पिछले चार फरवरी को बालू के अवैध खनन में कथित तौर पर लिप्त लोगों को पुलिस ने कथित तौर पर पीटा था और उनकी नावें भी तोड़ दी थीं।

चौपाल में मौजूद रामलोचन नामक एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा, “हमारे पास खेत बाड़ी कुछ नहीं है और इसी नदी पर हमारी रोजी रोटी निर्भर है। कितनी शर्मनाक बात है कि हमारी बहन बेटियों को पुलिसवालों ने पीटा और हमारी नौका भी तोड़ दी।”

एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जहां जहां पानी है वहां खनन नहीं हो रहा। जिले में पूरे कछार क्षेत्र में कहीं भी खनन नहीं हो रहा। लेकिन जब खनन नहीं हो रहा तो तट पर बालू के ढेर कैसे लगे हैं। बड़े लोग अवैध खनन करते हैं और कार्रवाई छोटे लोगों पर होती है।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने नावें तोड़ी और इसका विरोध करने पर महिलाओं को भी पीटा गया, मवेशी चराने वालों को पीटा गया और यहां के मजदूरों को पीटा गया।

एक महिला ने अपना परिचय दिये बगैर प्रियंका से कहा कि उसके पति को पुलिस ने बांधकर पीटा और जब वह इसका विरोध करने गई तो उसकी भी पिटाई की गयी । महिला ने कहा कि सरकार इन नावों को ठीक कराए नहीं तो मछुआरा समुदाय भूखों मर जाएगा।

टूटी नाव का प्रियंका द्वारा निरीक्षण करने के बाद नाविक राम सुखबिन ने कहा, प्रियंका गांधी के आने से हमें उम्मीद जगी है कि हमारी नाव ठीक करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से बातचीत कर बहुत अच्छा लगा।

एक अन्य नाविक द्वारिका निषाद ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी ने हमारी टूटी नौका देखी। इससे हमें इस बात की उम्मीद है कि जल्द ही हमें घाट का पट्टा भी मिलेगा।’’

प्रियंका गांधी ने चौपाल से लेकर घटनास्थल तक करीब डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा की और उनका चेहरा धूल से सन गया था। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल तक गए और जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रियंका गांधी ने स्थानीय लड़कियों से भी बातचीत की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\