देश की खबरें | देश की जनता ने ‘मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ’ का मन बना लिया है: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाईके अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार को कहा कि देश की जनता ने ‘मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ’ के लिए मन बना लिया है।

जयपुर, 13 दिसंबर कांग्रेस की राजस्थान इकाईके अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार को कहा कि देश की जनता ने ‘मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ’ के लिए मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में रविवार को महंगाई हटाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिये गये संदेश को जिस प्रकार जन-समर्थन प्राप्त हुआ है, उसके बाद 2024 में मोदी सरकार की वापसी असंभव है।

डोटासरा कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश में मंहगाई कम करने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है और ना ही केन्द्र सरकार राज्यों को कोई वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण जनता परेशान है तथा 2024 में होने वाले देश के आम चुनावों के लिये मोदी हटाओ अभियान का बिगुल बज चुका है। साथ ही कहा कि जयपुर में आयोजित मंहगाई हटाओ रैली से मोदी सरकार का पतन सुनिश्चित हो गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंहगाई हटाओ रैली, केन्द्र से मोदी सरकार को हटाने के अभियान का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने सिद्धांतों की राजनीति करते हैं तथा विचारधारा की बात करते हैं। रैली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गंधी का भाग लेना कांग्रेस के सभी लोगों के लिये प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि रैली में उमड़े जन सैलाब से स्पष्ट हो गया है कि 2023 में राजस्थान में फिरसे कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2024 में कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में लौटेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पांचवें पायदान पर पहुंची गुजरात टाइटंस, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Scorecard: हाईवोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KL Rahul IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी