देश की खबरें | पंजाब के लोगों ने कड़ी मेहनत और प्रतिभा से देश का मान बढ़ाया है : राष्ट्रपति मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पंजाब के लोगों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया भर में देश का मान बढ़ाया है।

मोहाली (पंजाब), 11 मार्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पंजाब के लोगों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया भर में देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने हरित क्रांति के साथ देश को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में पंजाब के किसानों के योगदान को भी याद किया और विश्वास व्यक्त किया कि सीमावर्ती राज्य एक बार फिर पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में पूरे देश को नेतृत्व प्रदान करेगा।

मुर्मू मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने पंजाब के लोकप्रिय गायकों की लोकप्रियता के बारे में भी बात की और कहा कि इसे पूरे देश में शादियों में देखा जा सकता है।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘चूंकि, मैं पंजाब आई हूं, इसलिए इसकी संस्कृति और परंपरा को नहीं भूलना चाहिए’’, और फिर उन्होंने उपस्थित लोगों से सिख नारा ‘‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’’ बोलने को कहा।

मुर्मू ने कहा, ‘‘आपने जिस उत्साह और स्नेह के साथ मेरा स्वागत किया, वह पंजाब की पहचान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now