विदेश की खबरें | 2019 में आतंकी हमले में खुफिया एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाने वाले पादरी को मिला समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैथोलिक पादरियों के एक समूह ने अपने उस सहकर्मी के समर्थन में सोमवार को श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया जिसने 2019 में ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले में श्रीलंका की खुफिया एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाने के कारण अपनी गिरफ्तारी की आशंका के चलते मौलिक अधिकार याचिका दायर की है।

कोलंबो, आठ नवंबर कैथोलिक पादरियों के एक समूह ने अपने उस सहकर्मी के समर्थन में सोमवार को श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया जिसने 2019 में ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले में श्रीलंका की खुफिया एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाने के कारण अपनी गिरफ्तारी की आशंका के चलते मौलिक अधिकार याचिका दायर की है।

आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) ने 2019 में ईस्टर के दिन श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और कई लग्जरी होटलों पर समन्वित हमले किए थे जिनमें कम से कम 270 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे।

पिछले महीने, फादर सिरिल गामिनी को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा तब तलब किया गया था जब राज्य खुफिया सेवा के निदेशक मेजर जनरल सुरेश सैली ने आरोप लगाया था कि पादरी ने 2019 के आतंकवादी हमले के संबंध में बयान जारी किए थे।

प्रमुख कैथोलिक पादरी, फादर गामिनी ने कथित तौर पर कहा था कि खुफिया इकाइयों ने दो साल पहले जिहादी संगठन के नेता ज़हरान हाशिम को वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की थी।

वह सीआईडी ​​के सामने पेश नहीं हुए, लेकिन गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण का आग्रह करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर दी।

कैथोलिक पादरियों के समूह ने अपने इस सहकर्मी के समर्थन में आज उच्चतम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\