देश की खबरें | बस की छत पर बैठा यात्री पेड़ की टहनी से टकराया, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन करके बस की छत पर सवार होकर लौट रहे बुलंदशहर जिले के 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीलीभीत में पेड़ की टहनी से टकराने से मौत हो गई।

पीलीभीत (उप्र), एक अप्रैल उत्तराखंड में मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन करके बस की छत पर सवार होकर लौट रहे बुलंदशहर जिले के 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीलीभीत में पेड़ की टहनी से टकराने से मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना रविवार रात को हुई। दो अन्य घायल श्रद्धालुओं का पीलीभीत के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर जिले के रामघाट थाने के जरगांव नामक गांव से करीब 60 श्रद्धालुओं का दल शनिवार (29 मार्च) को मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन के लिए बस से टनकपुर के लिए निकला था।

दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं की बस रविवार रात करीब आठ बजे टनकपुर से बुलंदशहर के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 12 बजे पीलीभीत-टनकपुर राजमार्ग पर बस की छत पर बैठे पांच श्रद्धालु एक पेड़ की टहनी की चोट लगने से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बस चालक ने हादसे के तुरंत बाद बस को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुलंदशहर जिले के गांव जरगांव निवासी सुधीर कुमार (32) को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल राजवीर (45) को पीलीभीत जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया। रवि (38) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट