देश की खबरें | संसदीय समिति ने विदेश मंत्रालय के बजट पर चर्चा की, मिस्री से सवाल जवाब किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की एक स्थायी समिति ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रालय के वार्षिक बजटीय आवंटन को लेकर बैठक की जिसमें सदस्यों ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से सवाल-जवाब किए।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी संसद की एक स्थायी समिति ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रालय के वार्षिक बजटीय आवंटन को लेकर बैठक की जिसमें सदस्यों ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से सवाल-जवाब किए।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों से संबंधित स्थायी समिति की बैठक में मिस्री उपस्थित हुए।

बैठक के बाद थरूर ने यह भी कहा कि समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी जिसे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद में पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह विदेश मंत्रालय के अनुदान मांगों पर एक नियमित बैठक थी, जो एक तरह से आगामी वित्तीय वर्ष 2025-2026 का मंत्रालय का वार्षिक बजट है।...हमने मंत्रालय की जरूरतों पर विदेश सचिव से सवाल पूछे।’’

थरूर का कहना था कि भारत सरकार के विकास सहायता बजट से लेकर हर चीज़ पर बहुत विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि मिस्री ने सदस्यों के सवालों के जवाब दिए।

थरूर ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि कई सदस्यों की राय थी कि भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों में मानव संसाधन को बढ़ाने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\