देश की खबरें | पहलगाम हमले का कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए, जवाबदेही बाद में तय की जा सकती है: थरूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि फिलहाल हर कोई पहलगाम आतंकवादी हमले पर प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है और इस जघन्य हत्याकांड पर जवाबदेही बाद में तय की जा सकती है।

तिरुवनंतपुरम, 28 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि फिलहाल हर कोई पहलगाम आतंकवादी हमले पर प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है और इस जघन्य हत्याकांड पर जवाबदेही बाद में तय की जा सकती है।

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने यहां एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, “मेरी राय में, इसका जवाब दिया जाना चाहिए और जवाब में एक संदेश होना चाहिए-- अगर आप ऐसी हरकतें करते हैं, तो बचकर नहीं निकल सकते। वह युग खत्म हो चुका है। आपको कीमत चुकानी होगी। अगर यह संदेश नहीं दिया गया तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।”

तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर का यह बयान पहलगाम आतंकवादी हमले पर उनकी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में मची हलचल के बीच आया है।

उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कुछ विफलता हुई है, लेकिन किसी भी देश के पास कभी भी पूर्णतया 100 प्रतिशत खुफिया जानकारी नहीं हो सकती।

इससे पहले कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा थाकि एक कांग्रेसी होने के नाते उन्हें पूछना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान को कब सबक सिखाएंगे।

थरूर से सवाल किया गया कि क्या यह पहलगाम हमले में सरकार की जवाबदेही तय करने का समय है या फिर मौजूदा संकट से उबरने के बाद इस पर विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हम सभी जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद दूसरे मुद्दों पर बात की जा सकती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\