जरुरी जानकारी | राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माण की रफ्तार अप्रैल-अगस्त में धीमी पड़कर 19 किलोमीटर प्रतिदिन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के निर्माण की रफ्तार चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले पांच महीनों में धीमी पड़कर 19 किलोमीटर प्रतिदिन रह गई है। अधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर देश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के निर्माण की रफ्तार चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले पांच महीनों में धीमी पड़कर 19 किलोमीटर प्रतिदिन रह गई है। अधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

वित्त वर्ष 2020-21 में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण 37 किलोमीटर प्रतिदिन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, इस दौरान कोविड संबंधी पाबंदियों और कुछ हिस्सों में मानसून के लंबे समय तक सक्रिय रहने से 2021-22 में यह कम होकर 28.64 किलोमीटर प्रतिदिन रह गया।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमआरटीएच) ने अगस्त, 2022 के लिए मंत्रिमंडल के लिए अपनी मासिक संक्षिप्त रिपोर्ट में कहा, ‘‘मंत्रालय ने अगस्त 2022 तक 2,912 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। अगस्त, 2021 में 3,355 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया था। पिछले वर्ष के 3,261 किमी की तुलना में इस अवधि के दौरान 2,706 किमी सड़क परियोजनाओं का ठेका दिया गया।''

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल-अगस्त के दौरान 2,706 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं का ठेका दिया गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,261 किलोमीटर था।

देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की जिम्मेदारी मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की है।

चालू वित्त वर्ष के लिए राजमार्ग निर्माण का आधिकारिक लक्ष्य 12,000 किमी रखा गया है।

मंत्रालय ने 2019-20 में 10,237 किलोमीटर, 2020-21 में 13,327 किलोमीटर और 2021-22 में 10,457 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी