देश की खबरें | मप्र में 50 एकड़ जमीन का मालिक भी घूस देकर गरीबी रेखा से नीचे की सूची में शामिल हो सकता है : कमलनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भ्रष्टाचार को शासकीय व्यवस्था का अंग बना देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य में 50 एकड़ जमीन का मालिक भी घूस देकर गरीबी रेखा से नीचे की सूची में शामिल हो सकता है।

इंदौर, 30 अक्टूबर मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भ्रष्टाचार को शासकीय व्यवस्था का अंग बना देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य में 50 एकड़ जमीन का मालिक भी घूस देकर गरीबी रेखा से नीचे की सूची में शामिल हो सकता है।

कमलनाथ ने इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की नामांकन रैली में कहा,‘‘सूबे में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना दी गई है-पैसे दो, काम लो। कल मैं रायसेन और विदिशा में था। मुझे वहां बताया गया कि भ्रष्टाचार इस हद तक पहुंच गया है कि कोई व्यक्ति 50 एकड़ जमीन का मालिक होने पर भी पैसे देकर गरीबी रेखा से नीचे की सूची में अपना नाम लिखवा सकता है।’’

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा,‘‘शिवराज कहूं या ठगराज, इन्होंने पिछले 18 सालों में किस तरह हमारे प्रदेश को ठगा है। शिक्षा, स्वास्थ्य या निवेश हो, इन्होंने सब कुछ चौपट कर दिया है और मध्यप्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है।’’

उन्होंने चौहान पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच महीनों में मुख्यमंत्री की "झूठ बोलने की मशीन" दोगुनी रफ्तार से चल रही है। कमलनाथ ने यह दावा भी किया कि सूबे में एक करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं।

कांग्रेस उम्मीदवारों की नामांकन रैली में पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हुए। वडिंग ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र किए बगैर कहा कि भाजपा द्वारा कमलनाथ के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है कि उन्होंने सिखों पर अत्याचार किया था।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,‘‘कमलनाथ के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है, लेकिन भाजपा के साथियों को कमलनाथ से डर लगने लगा है। इसलिए वे दिल्ली से सरदार (सिख) भेजते हैं जो दुष्प्रचार करते हैं कि उन्होंने (सिखों पर) अत्याचार किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड