जरुरी जानकारी | अमेरिका, चीन में व्यापार विवादों को सुलझाने के लिए रूपरेखा पर सहमति बनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यह घोषणा ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दो दिन की वार्ता के अंत में की गई। यह वार्ता मंगलवार देर रात समाप्त हुई। दो दिन चलीं बैठकें खनिज एवं प्रौद्योगिकी निर्यात पर विवादों को हल करने का तरीका खोजने पर केंद्रित थीं जिससे पिछले महीने जिनेवा में व्यापार पर हुए नाजुक समझौते को हिला दिया था।
यह घोषणा ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दो दिन की वार्ता के अंत में की गई। यह वार्ता मंगलवार देर रात समाप्त हुई। दो दिन चलीं बैठकें खनिज एवं प्रौद्योगिकी निर्यात पर विवादों को हल करने का तरीका खोजने पर केंद्रित थीं जिससे पिछले महीने जिनेवा में व्यापार पर हुए नाजुक समझौते को हिला दिया था।
यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका के साथ चीन के बड़े व्यापार अधिशेष पर अधिक बुनियादी मतभेदों पर कोई प्रगति हुई या नहीं।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने बैठकों के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ पहले हमें नकारात्मकता को दूर करना था और अब हम आगे बढ़ सकते हैं।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच पिछले सप्ताह फोन पर हुई बातचीत के बाद यह वार्ता हुई।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, वाणिज्य उपमंत्री और चीन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि ली चेंगगांग ने कहा कि दोनों पक्ष फोन पर बातचीत और जिनेवा में वार्ता के दौरान बनी सहमति को अमलीजामा पहनाने के लिए एक रूपरेखा पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं।
अगले दौर की वार्ता की संभावित योजना सहित अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)