देश की खबरें | विपक्ष सरकार गिरने की भविष्यवाणी करता रहा लेकिन हम और मजबूत होते गए: मुख्यमंत्री शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि विपक्षी नेता उनकी सरकार के पतन के बारे में बात करते रहे, लेकिन यह और मजबूत होती गई।

बुलढाणा, 13 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि विपक्षी नेता उनकी सरकार के पतन के बारे में बात करते रहे, लेकिन यह और मजबूत होती गई।

शिंदे की यह टिप्पणी राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों द्वारा दायर अयोग्यता याचिकाओं पर दिए गए फैसले के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि शिंदे गुट असली शिवसेना है, न कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट।

लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी की पहल 'शिव संकल्प अभियान' के तहत यहां एक रैली में शिंदे ने यह भी कहा कि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर के खिलाफ बोलती रहती है, और उद्धव ठाकरे उसके बगल में बैठे रहते हैं। शिंदे ने कहा, "विपक्ष कहता रहा कि सरकार गिर जाएगी, लेकिन हमारी सरकार मजबूत हो गई।"

ठाकरे के कल्याण दौरे के स्पष्ट संदर्भ में, शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अभी इधर-उधर भाग रहे हैं, लेकिन अगर उन्होंने पहले भाग-दौड़ की होती तो वह खुद को इस स्थिति में नहीं पाते।

शिंदे ने पूछा, "शिवसेना में आपका (उद्धव ठाकरे का) क्या योगदान है? यह शिवसेना के आम कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पार्टी बनाने के लिए अपने परिवारों का बलिदान दिया। आपके खिलाफ कितने मामले दर्ज किए गए हैं, आपने कितनी बार (पुलिस का) लाठीचार्ज झेला है?"

मुख्यमंत्री ने कहा, ''ठाकरे के खिलाफ उनका विद्रोह और उनकी सरकार को गिराना एक साहसिक कार्य था।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\