ताजा खबरें | संविधान बदल दिये जाने की बात कह विपक्ष मुसलमानों, दलितों के बीच भ्रम फैला रहा : आठवले

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक दल यह कह कर मुसलमानों एवं दलितों के बीच भ्रम फैलाने की हताश कोशिशें कर रहे हैं कि सत्तारूढ़ दल संविधान को बदल देंगे।

मुंबई, 24 मई केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक दल यह कह कर मुसलमानों एवं दलितों के बीच भ्रम फैलाने की हताश कोशिशें कर रहे हैं कि सत्तारूढ़ दल संविधान को बदल देंगे।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संविधान को कोई नहीं बदल सकता।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के प्रमुख आठवले ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि भाजपा और इसके सहयोगी दल उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 75 से अधिक सीटों सहित देश में 400 से अधिक सीट जीतेंगे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीट हैं।

आठवले ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपना जनाधार खो रही है और इसके कई समर्थक आरपीआई (आठवले) में शामिल हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान 22 राज्यों का दौरा किया तथा हाल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा का दौरा किया है।

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन को बहुमत नहीं मिलेगा और इसके पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन बिखरने की कगार पर है और चार जून (जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे) के बाद यह बिखर जाएगा।

आठवले ने कहा, ‘‘कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के इसके साझेदार मुसलमानों और दलितों के बीच भ्रम फैलाने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। वे झूठ फैला रहे हैं लेकिन उन्हें ऐसा करने में सफलता नहीं मिलेगी। डॉ भीम राव आंबेडकर के संविधान को कोई नहीं बदल सकता लेकिन दलित समुदाय में कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के साझेदार अफवाह फैला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि दलित समुदाय इस बात से अवगत है कि संविधान बदलने की कोशिश के आरोप निराधार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान