ताजा खबरें | यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी अभियान भारत के बढ़ते सामर्थ्य की निशानी : मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से कई हजार नागरिकों को ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत वापस ला चुकी है।

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), दो मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से कई हजार नागरिकों को ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत वापस ला चुकी है।

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में यूक्रेन मामले का जिक्र करते हुए अपनी सरकार की तारीफ की और कहा, "आज दुनिया में जो हालात बने हैं वह आप देख रहे हैं। यह भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं।"

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन गंगा के तहत कई हजार नागरिकों को वहां से वापस भारत लाया जा चुका है। इस अभियान को गति देने के लिए हमारी सरकार ने अपने चार मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना, वायुसेना को भी लगा दिया गया है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मैं आज देश के लोगों को भी यह विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। बदलते हुए समय में भारत को और ज्यादा ताकतवर बनना ही होगा। भारत तभी ताकतवर बनेगा जब दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम से कम होगी।’’

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हों, जो भारत की सेनाओं का अपमान करते हों, जो भारत के उद्यमियों की मेहनत से चल रहे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का मखौल उड़ाते हों, वे घोर परिवार वादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में यह भ्रष्टाचारी मजबूत हुए तो जनता के लिए भेजा गया सारा पैसा पहले की ही तरह खा जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने यहां एक चुनावी रैली में आरोप लगाते हुए कहा कि सोनभद्र जैसे देश के अनेक जिले हैं जिनको प्रकृति ने अपने खजाने से समृद्ध किया है लेकिन अनेक वर्षों तक जो लोग सरकार में रहे उन्होंने यहां की खनिज संपदा को अपनी मर्जी भर लूटा और यहां के लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ध्यान रखिएगा आप घोर परिवार वादियों का इतिहास जानते हैं। चुनाव में वह यही खोजते रहते हैं कि अगर सरकार में जाने का मौका मिले तो कहां-कहां खजाना है उसी पर उनके डोरे रहते हैं। यह भ्रष्टाचारी अगर मजबूत हुए तो आपके लिए भेजा गया सारा पैसा पहले की ही तरह यह खा जाएंगे। जिन्होंने आपको इस परिस्थिति में जीने के लिए मजबूर किया है, आजादी के बाद इन लोगों को जब-जब सरकार बनाने का मौका मिला तब आप को पीछे रखने का काम किया, ऐसे लोगों को कभी माफ मत करना।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग माफिया हित के लिए अवैध खनन और अवैध कब्जों के लिए बदनाम हों वे यहां के गरीबों के लिए सोच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अवैध कब्जा माफिया का दाना-पानी हमेशा के लिए बंद करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, इसलिए गांव के घर और जमीन के कानूनी दस्तावेज घरौनी आप को सौंपी जा रही है ताकि कोई माफिया आपके घर पर कब्जा न करे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक हुए पांच चरणों के दौरान भाजपा को व्यापक समर्थन मिलने का दावा करते हुए कहा कि घोर परिवारवादियों को लगा था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को जात पात में बांट देंगे, समाज के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे और अपना चुनाव का खेल खेल लेंगे लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उत्तर प्रदेश के लोग एकजुट होकर अपने विकास के लिए आज भाजपा नीत राजग के समर्थन में वोट कर रहे हैं।

मोदी ने जनजाति बहुल सोनभद्र के लोगों की नब्ज पकड़ने की कोशिश करते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार सोनभद्र जिले जैसे जिलों में जनजातीय समाज को किसी से पीछे नहीं रहने देगी।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी और विकास में हर योगदान को आज सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान को हमारी सरकार ने राष्ट्रीय पहचान दी है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को हमारी सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में 10 जनजातीय संग्रहालय भी बनाए जा रहे हैं और वन क्षेत्रों में रहने वाले हमारे भाई बहनों की हर जरूरत का ध्यान सरकार रख रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\