देश की खबरें | टीआरएस का आधिकारिक नाम अब बीआरएस हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजनीति में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का औपचारिक आगाज करते हुए पार्टी प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का ध्वज फहराया। निर्वाचन आयोग ने टीआरएस के नये नाम बीआरएस को मंजूरी दे दी है।

हैदराबाद, नौ दिसंबर राष्ट्रीय राजनीति में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का औपचारिक आगाज करते हुए पार्टी प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का ध्वज फहराया। निर्वाचन आयोग ने टीआरएस के नये नाम बीआरएस को मंजूरी दे दी है।

राव ने यहां पार्टी मुख्यालय पर बीआरएस का ध्वज फहराया। इसके पहले उन्होंने टीआरएस का बीआरएस के रूप में नाम परिवर्तित करने से संबंधित दस्तावेज पर दस्तखत किये।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज और कई बीआरएस नेता इस मौके पर मौजूद थे।

राव को केसीआर के रूप में भी जाना जाता है। राव को निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जानकारी मिली कि टीआरएस के नये नाम बीआरएस को स्वीकृति दे दी गई है।

तेलंगाना के बाहर चुनावी राजनीति में दखल बढ़ाने के लिए टीआरएस ने अक्टूबर में अपना नाम बदलकर बीआरएस कर लिया था। राव ने टीआरएस की स्थापना आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य के गठन की मांग को लेकर संघर्ष के लिए वर्ष 2001 में की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड