देश की खबरें | जनसंख्‍या नियंत्रण कार्यक्रम में आई बाधाओं को भविष्य में दूर करना होगा : जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना के कारण जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम में आई बाधाओं को भविष्य में दूर करना होगा।

जयपुर, 28 दिसंबर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना के कारण जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम में आई बाधाओं को भविष्य में दूर करना होगा।

उन्होंने कहा कि विधायकों की यह जिम्मेदारी है कि वे लोगों को जागरूक करें, कोरोना बचाव टीकाकरण सुनिश्चित करें। मास्‍क और सामाजिक दूरी ने लोगों को बचाया है इन्‍हें हमें आगे भी अपनाना होगा।

भारत में कोरोना के दौरान और उसके बाद प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विधानसभा में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जोशी ने कहा कि राजस्थान में कोविड के दौरान और उसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्‍यान दिया गया।

उन्होंने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के विस्तार के मामले में राज्‍य सरकार के साथ विधायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. जोशी ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में सुधार लाने के लिये राजस्थान के विधायक जागरूक हैं, प्रतिबद्ध हैं, एकजुट हैं। विधायक प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में भी सुधार लाने के लिये प्रत्‍यनरत हैं।

मुख्‍यमंत्री के सलाहकार डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि टीकाकरण जरूरी है और इस कार्यक्रम में विधायकों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

प्रति‍पक्ष के सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों में प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधी सुविधाओं को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बालिकाओं की संख्‍या बालकों से अधिक होना स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की दृष्टि से सुखद संकेत है।

विधायक राजेन्‍द्र पारीक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में लोग स्वस्थ रहे इसके लिए लोगों ने एक दूसरे की मदद भी की। विधायक मदन दिलावर ने कहा कि संकट के दौर में सभी को मिल-जुल कर कार्य करना चाहिए।

विधायक निर्मल कुमावत ने कहा कि प्रजनन स्वास्थ्य चुनौती और गंभीर विषय है। इसके लिये लोगों को जागरूक करना होगा। विधायक वाजिब अली ने कहा कि कोरोना के दौरान होने वाली कठिनाइयों को ध्‍यान में रखकर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का विस्‍तार करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट