दिल्ली में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 208 पहुंची, सबसे ज्यादा 660 मामले आए

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 12,319 पहुंच गई।

जियो

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 208 पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार को संक्रमण के 660 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 12,319 पहुंच गई।

इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 21 मई को रिकॉर्ड किए गए थे, तब 571 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक दिन में 600 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

बृहस्पतिवार लगातार तीसरा दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 500 या अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

शुक्रवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 12,319 हो गए हैं।

बृहस्पतिवार तक संक्रमितों की संख्या 11,659 थी और 194 लोगों की मौत हुई थी।

कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या कम बताने पर आलोचना का सामना कर रही दिल्ली सरकार ने कोरोना वारयस से होने वाली मौतों की रिपोर्ट करने के लिए अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 5,897 मरीज ठीक हो गए हैं, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या वे कहीं और चले गए हैं। वहीं दिल्ली में 6,214 मरीजों का संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उसने बताया कि अबतक 1,60,255 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि 2881 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज घर पर पृथक-वास में हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, 12,319 मामलों में से 1835 मरीज, एलएनजेपी, आरएमएल , सफदरजंग, राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल और एम्स झज्जर में भर्ती हैं। उनमें से 169 आईसीयू में और 27 वेंटिलेटर पर हैं।

दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बृहस्पतिवार तक 64 से बढ़कर 79 हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\