देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख के नीचे आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,920 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,27,80,235 हो गई। इसके साथ ही देश में 43 दिनों के बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से नीचे आ गयी है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,920 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,27,80,235 हो गई। इसके साथ ही देश में 43 दिनों के बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से नीचे आ गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड महामारी से 492 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,10,905 हो गई। देश में लगातार 12 दिनों तक संक्रमण के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किये गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,92,092 रह गई है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 98.12 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 40,826 की गिरावट दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत है। देश में संक्रमित होने के बाद अब तक 4,19,77,238 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि महामारी से मौत की दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोविड रोधी टीके की 174.64 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

कोविड-19 से हुई 492 मौतों में से 319 केरल में और 40 महाराष्ट्र में हुईं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में महामारी से अब तक 5,10,905 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,43,532 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा केरल में 63,338 लोगों की मौत, कर्नाटक में 39,738, तमिलनाडु में 37,962, दिल्ली में 26,091, उत्तर प्रदेश में 23,419 तथा पश्चिम बंगाल में 21,094 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू