देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर दो हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया और उपचाराधीन मरीजों में एक की कमी आयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ईटानगर, 25 मार्च अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया और उपचाराधीन मरीजों में एक की कमी आयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस सीमावर्ती राज्य में कोविड-19 के मामले 64,484 बने हुए हैं। उनके अनुसार बृहस्पतिवार को एक मरीज के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही अबतक राज्य में कोविड-19 के 64,187 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य के निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 296 पर स्थिर है।

पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

अधिकारी के अनुसार राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.54 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि लोहित जिले में कोविड-19 का एकमात्र मरीज उपचाराधीन है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक 12,68,511 नमूनों की कोविड जांच की गई है। इनमें से 118 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 16,57,031 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

मुंबई आज की ताजा खबरें, 24 सितंबर 2026: IIT-B आत्महत्या जांच, BMC की कार्रवाई और गणेश विसर्जन सुरक्षा समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

England vs Sri Lanka 2nd ODI Match Preview: लीड्स में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड