देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 65,732 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,439 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,21,162 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 65,732 रह गई है।
नयी दिल्ली, 30 अगस्त भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,439 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,21,162 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 65,732 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 30 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,829 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 65,732 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.66 प्रतिशत हो गई। दैनिक संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.64 प्रतिशत है। देश में अभी तक 88.55 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिसमें से 3,20,418 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,38,25,024 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 212.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 30 मामले सामने आए, जिनमें से महाराष्ट्र में पांच, दिल्ली में चार और हरियाणा में तीन मरीजों की मौत हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)