देश की खबरें | कोविड-19 से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 73.56 लाख अधिक : मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के रोजाना नये मामलों से ज्यादा होने का रूख बना हुआ है और एक दिन में बीमारी से 49,082 मरीज ठीक हुए जिससे बीमारी से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 78.68 लाख हो गई है। यह संख्या उपचाराधीन मरीजों से 73 लाख 56 हजार 303 ज्यादा है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ नवंबर कोविड-19 से एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के रोजाना नये मामलों से ज्यादा होने का रूख बना हुआ है और एक दिन में बीमारी से 49,082 मरीज ठीक हुए जिससे बीमारी से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 78.68 लाख हो गई है। यह संख्या उपचाराधीन मरीजों से 73 लाख 56 हजार 303 ज्यादा है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

एक दिन में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नये मामलों से अधिक होने का रूख रविवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़े | Big Basket के डेटा में लगी सेंध, 2 करोड़ यूजर्स का ब्योरा डार्क वेब पर हो रहा सेल.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे सक्रिय मामलों की संख्या कम करने में मदद मिली है जो वर्तमान में पांच लाख 12 हजार 665 कम हो गई है जो कुल मामलों का 6.03 फीसदी है।’’

भारत में पिछले 24 घंटे में रोजाना नये मामले 50 हजार से कम हो गए हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के 45,674 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | Gujarat: हाईकोर्ट ने संपादक के खिलाफ देशद्रोह का मामला खारिज किया, CM विजय रूपाणी को लेकर कही थी ये बात.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘15 अक्टूबर से रोजाना नए मामलों में कमी आने का रूख बना हुआ है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर वर्तमान में 73,56,303 हो गया है। यह अंतर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।’’

नये ठीक हुए मामलों में से 76 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

एक दिन में सबसे ज्यादा ठीक होने वाले मामले में महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर केरल पहले स्थान पर आ गया है। केरल में पिछले 24 घंटे में 7120 व्यक्ति ठीक हुए हैं जबकि महाराष्ट्र में 6478 व्यक्ति ठीक हुए हैं।

सुबह आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस के 45,674 नये मामले सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,07,754 हो गई है। वहीं 559 और व्यक्तियों की मौत के साथ कोरोना वायरस से अभी तक एक लाख 26 हजार 121 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड