देश की खबरें | नए मामलों में गिरावट के साथ मरीजों की संख्या भी लगातार कम हो रही है : मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के हर रोज नए मामलों की संख्या में कमी आने से उपचाराधीन मामलों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है। उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 फीसदी है तथा अधिक संख्या में नमूनों की जांच के चलते संक्रमण की दर भी घटकर 5.89 फीसदी रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार जनवरी भारत में कोविड-19 के हर रोज नए मामलों की संख्या में कमी आने से उपचाराधीन मामलों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है। उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 फीसदी है तथा अधिक संख्या में नमूनों की जांच के चलते संक्रमण की दर भी घटकर 5.89 फीसदी रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसमें बताया गया कि भारत में कुल 17,56,35,761 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है जिनमें से 7,35,978 नमूनों की जांच एक दिन पहले यानी रविवार को हुई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘बीते 11 दिन में एक करोड़ नमूनों की जांच हुई है। अधिक संख्या में नमूनों की जांच की वजह से संक्रमण की दर भी घटी है और यह 5.89 फीसदी रह गई है।’’

इसमें बताया गया कि भारत में 2,299 प्रयोगशालाओं की मदद से जांच क्षमता बढ़ी है।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार के कुल उपचाराधीन मामलों की तुलना में सोमवार को इनमें 3,267 की कमी आई है तथा फिलहाल भारत में कुल 2,43,953 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

भारत में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या लगभग एक करोड़ होने वाली है। यह आंकड़ा 99,46,867 है जिसके साथ स्वस्थ होने की दर 96.19 फीसदी है।

मंत्रालय ने कहा कि रविवार को कुल 19,557 लोग संक्रमणमुक्त हुए।

संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों में से 76.76 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। ये राज्य हैं केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक।

केरल में एक दिन के भीतर सर्वाधिक 4,668 लोग स्वस्थ हुए, महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 2,064 और पश्चिम बंगाल में 1,432 है।

संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 83.90 फीसदी केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से हैं।

केरल में एक दिन के भीतर संक्रमण के सर्वाधिक 4,600 नए मामले सामने आए, महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 3,282 और पश्चिम बंगाल में 896 है।

रविवार को 214 संक्रमितों की मौत हुई जिनमें से 77.57 फीसदी महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु से हैं।

महाराष्ट्र में 35 संक्रमितों की मौत हुई, वहीं पश्चिम बंगाल में 26 की और केरल में 25 संक्रमितों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी