विदेश की खबरें | इजराइल-हमास युद्ध में फलस्तीनी मृतकों की संख्या 50,000 से अधिक हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच दक्षिणी गाजा पट्टी में रविवार को रातभर हुए इजराइली हमलों में हमास के एक बड़े नेता समेत कम से कम 26 फलस्तीनी मारे गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच दक्षिणी गाजा पट्टी में रविवार को रातभर हुए इजराइली हमलों में हमास के एक बड़े नेता समेत कम से कम 26 फलस्तीनी मारे गए।

इजराइल की सेना ने दक्षिणी शहर राफा के एक हिस्से में सैनिकों को भी भेजा है, क्योंकि नए निकासी आदेशों के बाद हजारों फलस्तीनी भाग गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में अब तक 1,13,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

रविवार को साझा की गई इस जानकारी में वे 673 मृतक भी शामिल हैं, जो पिछले सप्ताह युद्ध विराम समाप्त करने के बाद इजराइल द्वारा अचानक किए गए हवाई हमलों में मारे गए हैं।

मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. मुनीर अल-बोरश ने बताया कि मृतकों में 15,613 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से 872 की उम्र एक वर्ष से कम थी।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी में रविवार को रातभर हुए इजराइली हमलों में हमास के एक बड़े नेता समेत कम से कम 26 फलस्तीनी मारे गए।

इन हमलों में जान गंवाने वालों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

इस बीच, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर एक और मिसाइल दागी, जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इजराइली सेना ने कहा कि मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया और इससे जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की जानकारी नहीं है।

हमास ने बताया कि खान यूनिस के पास हुए हमले में उसके राजनीतिक ब्यूरो और फलस्तीनी संसद के सदस्य सलाह बर्दाविल और उसकी पत्नी की मौत हो गई। बर्दाविल हमास की राजनीतिक शाखा का जाना-माना सदस्य था। इजराइली सेना ने इसकी पुष्टि की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\