देश की खबरें | तेलंगाना फैक्टरी विस्फोट में ओडिशा के मरने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़कर नौ हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में दवा विनिर्माण संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वाले ओडिशा के श्रमिकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, क्योंकि अधिकारियों ने डीएनए मिलान से एक और व्यक्ति के शव के पहचान की पुष्टि की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, पांच जुलाई तेलंगाना में दवा विनिर्माण संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वाले ओडिशा के श्रमिकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, क्योंकि अधिकारियों ने डीएनए मिलान से एक और व्यक्ति के शव के पहचान की पुष्टि की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा परिवार निदेशालय के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) प्रीतीश पांडा ने बताया कि कारखाने में हुए विस्फोट के कारण मारे गए एक और व्यक्ति की पहचान पूर्ण चंद्र साहू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि साहू कटक जिले के सुकरपाड़ा के मूल निवासी थे।

पांडा ने बताया कि उसकी मौत के साथ ही, 30 जून को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम में एक दवा संयंत्र में हुए शक्तिशाली विस्फोट में मारे गए ओडिशा के श्रमिकों की कुल संख्या बढ़ कर नौ हो गयी है।

पांडा ने बताया कि नौ मृतकों में से तीन गंजाम जिले के, दो कटक के, दो नवरंगपुर के तथा एक-एक बालासोर और जाजपुर जिले के थे।

उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पांडा ने आगे बताया कि विस्फोट में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों में गंजाम जिले का समीर पाधी 35 प्रतिशत तक जल जाने के कारण गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे। उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी