देश की खबरें | मंत्रियों की संख्या बढ़ गयी, लेकिन कोविड टीकों की नहीं : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केन्द्र सरकार से चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्रियों की संख्या बढ़ गयी है लेकिन कोविड के टीके नहीं बढ़े हैं।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केन्द्र सरकार से चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्रियों की संख्या बढ़ गयी है लेकिन कोविड के टीके नहीं बढ़े हैं।

उन्होंने रोजाना हो रहे टीकाकरण का चार्ट भी साझा किया, जिसके अनुसार, दिसंबर 2021 तक सभी वयस्कों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य अभी बहुत दूर है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं!’’ उन्होंने हैशटैग लगाया है ‘टीका कहां है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार में 43 मंत्रियों के शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या अब 77 हो गई है।

गांधी ने जो चार्ट साझा किया है वह कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लक्ष्य से भारत के टीकाकरण अनुपात का है।

चार्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 तक 60 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य है और इसके लिए टीकाकरण की आवश्यक दर 88 लाख खुराक प्रतिदिन है।

हालांकि, चार्ट में यह भी इंगित किया गया है कि पिछले सात दिनों में औसत टीकाकरण 34 लाख खुराक प्रतिदिन है, जो तय लक्ष्य से 54 लाख खुराक कम है। चार्ट के अनुसार, 10 जुलाई को वास्तविक टीकाकरण 37 लाख था जो तय लक्ष्य से 51 लाख खुराक कम था।

कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी द्वारा रूपक के तौर पर उपयोग किए गए ''ऑक्सीजन'' शब्द को रेखांकित किया और हैशटेग ''असहमति'' के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट साझा की जिसमें बताया गया है कि क्यों स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी ने ‘‘ऑक्सीजन ’’ को रूपक के तौर पर इस्तेमाल किया और आज की तारीख में भारत के लिए इसके क्या मायने हैं?

रिपोर्ट में महात्मा गांधी के हवाले से कहा गया है कि विचारों की स्वतंत्रता और संगठन की स्वतंत्रता ''दो ऐसे फेफड़े हैं जो किसी ऐसे व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक हैं जो आजादी की सांस लेना चाहता है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट