देश की खबरें | अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या कम, हालात इतने गंभीर नहीं : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब भी बहुत कम है और शहर में कोविड​​-19 संबंधी मौजूदा स्थिति इतनी गंभीर नहीं है।

नयी दिल्ली, चार मई राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब भी बहुत कम है और शहर में कोविड​​-19 संबंधी मौजूदा स्थिति इतनी गंभीर नहीं है।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पाबंदियां लगाने की आवश्यकता पर पूछे गए सवाल पर जैन ने अपने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए है और मौजूदा स्थिति इतनी गंभीर नहीं है।

दिल्ली में अधिक संख्या में कोविड-19 संबंधी जांच हो रही हैं। पात्र आबादी का टीकाकरण होने की वजह से, अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या कम है, और पिछले कुछ दिनों से रोजाना 1200 से 1500 दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमण दर पांच से छह प्रतिशत के बीच है।

जैन ने कहा, ‘‘ हमने अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए 10,000 बिस्तर आरक्षित किए हैं, जिनमें से 200 से कम पर ही मरीज भर्ती हैं। यह काफी संतोषजनक तथ्य है। स्थिति अभी इतनी गंभीर नहीं है।’’

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 1,414 मामले सामने आए थे, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों की तुलना में करीब 31 प्रतिशत अधिक थे। संक्रमण दर 5.97 प्रतिशत थी और संक्रमण से मौत का एक मामला सामने आया था।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के अभी तक 18,87,050 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से अभी तक कुल 26,176 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी