जरुरी जानकारी | टीसीपीएल के तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 6.5 प्रतिशत घटकर 281.92 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 6.5 प्रतिशत घटकर 281.92 करोड़ रुपये रह गया है।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का दिसंबर, 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 6.5 प्रतिशत घटकर 281.92 करोड़ रुपये रह गया है।

टीसीपीएल ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 301.51 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 16.81 प्रतिशत बढ़कर 4,443.56 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,803.92 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर तिमाही में टीसीपीएल का कुल खर्च 22 प्रतिशत बढ़कर 4,087.07 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा कंज्यूमर की कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, 16.34 प्रतिशत बढ़कर 4,495.16 करोड़ रुपये हो गयी।

दिसंबर तिमाही में टीसीपीएल का कुल ब्रांडेड कारोबार 18.3 प्रतिशत बढ़कर 4,026.15 करोड़ रुपये का हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 3,403.31 करोड़ रुपये था।

टीसीपीएल के ब्रांडेड कारोबार में चाय, कॉफी, पानी और अन्य विभिन्न मूल्यवर्धित कारोबार शामिल हैं। दिसंबर तिमाही में भारत में ब्रांडेड कारोबार से इसका राजस्व 19.31 प्रतिशत बढ़कर 2,833.68 करोड़ रुपये हो गया। टीसीपीएल का अंतरराष्ट्रीय ब्रांडेड कारोबार 15.95 प्रतिशत बढ़कर 1,192.47 करोड़ रुपये हो गया। जबकि, गैर-ब्रांडेड कारोबार से इसका राजस्व 446.12 करोड़ रुपये रहा, जो 8.66 प्रतिशत की वृद्धि है।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील डिसूजा ने कहा, “हमने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कारोबार में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। भारत में पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थों खंड में हमने मजबूत प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\