जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 70 प्रतिशत घटकर 719 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 70 प्रतिशत से अधिक घटकर 719 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इसका मुख्य कारण अधिक खर्च है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 70 प्रतिशत से अधिक घटकर 719 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इसका मुख्य कारण अधिक खर्च है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,450 करोड़ रुपये रहा था।

जेएसडब्ल्यू ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी भी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 41,525 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 42,134 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च इस दौरान बढ़कर 40,250 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 38,815 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) 3,087 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-दिसंबर अवधि के लिए कंपनी का कुल पूंजीगत व्यय 10,937 करोड़ रुपये रहा।

एक अलग बयान में कंपनी ने कहा, “तिमाही के लिए कर पश्चात लाभ 103 करोड़ रुपये के असाधारण प्रभार पर विचार के बाद 719 करोड़ रुपये रहा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\