देश की खबरें | भारत में खाद्य सुरक्षा की जरूरत हमारे लिए सर्वोपरि है: विदेश सचिव क्वात्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शनिवार को कहा कि वह उन देशों को सहायता देने की कोशिश करेगा, जो खाद्य सुरक्षा के नजरिये से जोखिम की स्थिति में हैं।
नयी दिल्ली, 21 मई भारत ने शनिवार को कहा कि वह उन देशों को सहायता देने की कोशिश करेगा, जो खाद्य सुरक्षा के नजरिये से जोखिम की स्थिति में हैं।
भारत ने यह बात गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद कही है।
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने संकेत दिया कि यह निर्णय भारत में खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों का समर्थन करने के लिए तैयार है, जिन्हें इसकी सहायता की आवश्यकता है।
उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हम स्पष्ट रहे हैं कि भारत में खाद्य सुरक्षा के सिद्धांत और जरूरतें हमारे लिए सर्वोपरि हैं। फिर भी हम
उन देशों की सहायता करने के लिए तैयार हैं, जिन्हें इसकी आवश्यकता है।’’
वैश्विक स्तर पर शीर्ष गेहूं उत्पादकों में से एक भारत ने उच्च घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले की कुछ आलोचना हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)