देश की खबरें | दर्जी कन्हैयालाल की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल का नंबर ‘2611’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदयपुर में मंगलवार को दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के बाद आरोपियों ने भागने के लिये खास नंबर की मोटर साइकिल का इस्तेमाल किया, जिसकी पंजीकरण संख्या 2611 थी। इस नंबर का संभावित संदर्भ मुंबई के आतंकी हमले की तारीख से जुड़ा हुआ है।

उदयपुर, एक जुलाई उदयपुर में मंगलवार को दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के बाद आरोपियों ने भागने के लिये खास नंबर की मोटर साइकिल का इस्तेमाल किया, जिसकी पंजीकरण संख्या 2611 थी। इस नंबर का संभावित संदर्भ मुंबई के आतंकी हमले की तारीख से जुड़ा हुआ है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि मार्च 2013 में खरीदी गई मोटर साइकिल के लिये आरोपी रियाज अख्तरी ने अपनी पसंद का नंबर 2611 प्राप्त करने के लिये एक हजार रुपये का शुल्क दिया था।

उदयपुर के धान मंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्जी कन्हैयालाल की दुकान में नृशंस हत्या के बाद दोनों आरोपी रियाज अख्तरी और मोहम्मद मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग रहे थे। दोनों को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से पकड़ लिया।

भीम थानाधिकारी ने कहा, ‘‘ जिस बाइक पर सवार होकर दोनों आरोपी भाग रहे थे उसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 27 एएस 2611 था। मोटर साइकिल आगे की कार्रवाई के लिये एसआईटी को सौंपी गई है।’’

उदयपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रभु लाल बामनिया ने कहा कि मोटरसाइकिल रियाज अख्तरी के नाम से पंजीकृत है और मार्च 2013 में इसका 2611 नंबर हासिल करने के लिये 1000 रुपये का शुल्क दिया गया था।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 में हुए सीरियल आतंकी हमलों को सामान्य तौर पर 26/11 के रूप में जाना जाता है।

10 पाकिस्तानी आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी करके 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये थे।

अजमल कसाब एकमात्र आतंकवादी था जिसे जिंदा पकड़ा गया था, जिसे चार साल बाद 21 नवंबर 2012 को फांसी की सजा दी गई थी।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट