देश की खबरें | मोदी सरकार ने समावेशी नीतियां बनाकर हर क्षेत्र को मजबूत करने का काम किया है:सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए समावेशी नीतियां बनाकर और भारत की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को संरक्षित करके हर क्षेत्र को मजबूत करने का काम किया है।

चंडीगढ़, 30 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए समावेशी नीतियां बनाकर और भारत की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को संरक्षित करके हर क्षेत्र को मजबूत करने का काम किया है।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा, "केन्द्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए समावेशी नीतियां बनाकर तथा भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करके हर क्षेत्र को मजबूत करने का काम किया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज "वैश्विक मंच पर एक उज्ज्वल स्थान के रूप में उभरा है।"

कुरुक्षेत्र जिले के दौरे पर आए सैनी ने पेहोवा में संवाददाताओं से कहा, "देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है और पिछले 11 वर्षों में नागरिकों को अनेक प्रकार की सुविधाओं और सेवाओं का लाभ मिला है।"

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए संसदीय कार्यवाही को बाधित करने और रोकने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्र के दौरान देश के सामने सच्चाई पेश की।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व स्तर पर सम्मानित नेता हैं और लोगों को उनकी नीतियों पर पूरा भरोसा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार