देश की खबरें | मिजोरम सरकार बार-बार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले म्यांमा के शरणार्थियों के पहचान पत्र जब्त करने पर कर रही है विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम सरकार म्यांमा के उन शरणार्थियों के पहचान पत्र जब्त करने पर विचार कर रही है, जो बार-बार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर म्यांमा और मिज़ोरम के बीच आवाजाही करते हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, 27 जून मिजोरम सरकार म्यांमा के उन शरणार्थियों के पहचान पत्र जब्त करने पर विचार कर रही है, जो बार-बार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर म्यांमा और मिज़ोरम के बीच आवाजाही करते हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को आइजोल में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुरिंदर भगत के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि कई शरणार्थी कानून का पालन करते हैं, जबकि कुछ शरणार्थी म्यांमा में संकट का फायदा उठाकर बार-बार सीमा पार कर म्यांमा जाते हैं और फिर मिज़ोरम लौट आते हैं।"

अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे शरणार्थी अक्सर देश के कानूनों का उल्लंघन करते हैं और राज्य सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

अधिकारी ने मुख्यमंत्री लालदुहोमा के हवाले से कहा, "मिजोरम सरकार उन शरणार्थियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी, जो अनुशासनहीन हैं और बार-बार कानूनों का उल्लंघन करते हैं। हम उन शरणार्थियों से म्यांमा के पहचान पत्र जब्त करने के बारे में विचार कर रहे हैं, जो मिजोरम में रहते हुए बार-बार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हैं।"

मुख्यमंत्री ने भगत को मिजोरम में शरण लेने वाले म्यांमा के शरणार्थियों के 'बायोमेट्रिक' विवरण एकत्र करने की राज्य सरकार की योजना के बारे में भी जानकारी दी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार जुलाई में म्यांमा के शरणार्थियों का बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\